शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

विकिरण  : पुं० [सं०] १. इधर-उधर फेंकना या फैलाना। छितराना। बिखेरना। २. किसी केन्द्र से शाखाओं आदि के रूप में निकल कर इधर-उधर फैलाना या बढ़ाना। ३. आज-कल वैज्ञानिक क्षेत्र में किसी केंन्द्र से तार, प्रकाश कि किरणों अथवा किसी प्रकार की ऊर्जा को निकल-कर इधर-उधर या चारों ओर फैलाना। (रेडिएशन) ४. चीरना-फाड़ना। ५. हत्या करना। मार डालना। ६. ज्ञान। ७. मदार का पौधा। आक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विकिरणता  : स्त्री० [सं०] १. वह स्थिति जिसमें किसी चीज की किरणें निकलकर किसी ओर फैलती हैं। २. आधुनिक विज्ञान में वह स्थिति जिसमें अणु-बमों आदि के विस्फोट के कारण विषाक्त किरणें निकलकर चारों ओर फैलती और वातावरण दूषित करके जीव, जन्तुओं वनस्पतियों आदि को बहुत हानि पहुँचाती है (रेडियो-एक्टिविटी)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विकिरण-मापी  : पुं० [सं०] वह यंत्र जिसकी सहायता से तपे हुए पदार्थों में से निकलनेवाली ताप-रश्मियों का परिमाण या शक्ति जानी या नापी जाती है। (रेडियो मीटर)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विकिरण-विज्ञान  : पुं० [सं०] आधुनिक विज्ञान की वह शाखा जिसमें इस बात का विचार और विवेचन होता है कि अनेक पदार्थों में से किरणें कैसे निकलती है और उनके क्या-क्या उपयोग, प्रकार या स्वरूप होते हैं (रेडियोलोजी)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ