शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

विगत  : भू० कृ० [सं० वि√गम् (जाना)+क्त] [स्त्री० विगता] १. बीता हुआ। गत। २. गत से ठीक पहले का। अन्तिम या बीते हुए से ठीक पहले का। जैसे— विगत दिन (बीते हुए कल से पहले का)। ३. जो कहीं इधर-उधर चला गया हो ४. जिसका क्रान्ति या प्रभाव नष्ट हो चुका हो। निष्प्रभ। ५. जो किसी बात से रहित या हीन हो चुका हो। जैसे—विगत यौवन। उदाहरण-बोले वचन विगत सब दूषन।—तुलसी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विगता  : स्त्री० [सं० विगत+टाप्] ऐसी कन्या जो किसी दूसरे व्यक्ति के प्रेम में पड़ी हो और इसीलिए विवाह के लिए अनुपयुक्त हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विगति  : स्त्री० [सं० वि√गम्+क्तिन्] दुर्दशा। दुर्गति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ