शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

विचारण  : पुं० [सं० वि√चर् (चलना)+णिच्+ल्युट-अन] विचारने की क्रिया या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विचारणा  : स्त्री० [सं० विचारण+टाप्] १. विचारने की क्रिया या भाव। २. सोची-विचारी हुई बात। ३. कोई काम करने से पहले यह सोचना कि यह काम करना चाहिए या नहीं अथवा हम से हो सकेगा या नहीं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विचारणीय  : वि० [सं० वि√चर् (चलना)+णिच्+अरीयर्] १. (बात या विषय) जिस पर विचार करना उचित हो या विचार किया जाने को हो। चिन्त्य। २. सन्दिग्ध।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ