शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

विजात  : वि० [सं० कर्म० स०] [स्त्री० विजाता] १. जन्मा हुआ। २. विभिन्न जातियों के माता पिता से उत्पन्न। वर्णसंकर। दोगला। पुं० सखी छन्द का एक भेद जिसमें प्रत्येक चरण में ५-५-४ के विश्राम से १४ मात्राएँ और अन्त में मगण या यगण होता है। इसकी पहली और आठवीं मात्राएँ लघु रहती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विजाता  : स्त्री० [सं०] ऐसी स्त्री जिसने बच्चे या बच्चों को जन्म दिया हो। वि० ‘विजात’ की स्त्री०।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विजाति  : वि० [सं० ब० स०] विजातीय। (दे०)। स्त्री० दूसरी या भिन्न जाति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विजातीय  : वि० [सं० विजाति+छ—ईय] [भाव० विजातीयता] किसी की दृष्टि में, उसकी जाति से भिन्न जाति का। पराई जाति का (हेड्रोजीनियस)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ