शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

विजित  : भू० कृ० [सं० वि√जि (जीतना)+क्त] जिस पर विजय पाई गई हो। जिसे जीता गया हो। पुं० फलित ज्योतिष में पराजय का सूचक ग्रह।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विजितात्मा (त्मन्)  : पुं० [सं० ब० स०] शिव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विजितारि  : पुं० [सं० ब० स०] वह जिसने शत्रुओं को जीत लिया हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विजिति  : स्त्री० [सं० वि√जि+क्तिन्] १. विजय। जीत। २. प्राप्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विजितेय  : वि० [सं० विजित+ठक्, ढ=एय] जिस पर नियंत्रण या विजय प्राप्त की जा सके या की जाने को हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विजित्व  : पुं० [सं०] १. ऐसा भोजन जिसमें अधिक रस न हो। २. एक प्रकार की लपसी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विजित्वर  : वि० [सं० वि√जि+क्विप्, तुक्] विजयी। विजेता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विजित्वरा  : स्त्री० [सं० विजित्वर+टाप्] एक देवी का नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ