शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

वित्त  : पुं० [सं०] १. धन। संपत्ति। २. राज्य, संस्था आदि के आय-व्यय आदि की मद या विभाग और उसकी व्यवस्था (फ़ाइनान्स)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वित्त-कोश  : पुं० [सं० ष० त०] १. रुपये-पैसे आदि रखने की थैली। २. धन आदि का खजाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वित्तगोप्ता  : पुं० [सं० ष० त०] कुबेर के भंडारी का नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वित्तदा  : स्त्री० [सं० वित्त√दा (देना)+क+टाप्] कार्तिकेय की एक मातृका।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वित्तनाथ  : पुं० [सं० ष० त०] कुबेर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वित्तपति  : पुं० [सं० ष० त०]=वित्तपाल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वित्तपाल  : पुं० [सं० वित्त√पाल् (पालन करना)+अच्] १. कुबेर। २. खजानची। ३. भंडारी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वित्तपुरी  : स्त्री० [सं० ष० त०] कुबेर की अलका नगरी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वित्त-मंत्री  : पुं० [सं० ष० त०] १. राज्य का वह मंत्री जो आय-व्यय वाले विभाग का प्रधान अधिकारी हो (फाइनान्स मिनिस्टर) २. किसी संस्था के आय-व्यय वाले विभाग का मंत्री। अर्थ-मंत्री।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वित्त-वर्ष  : पुं० [सं०] वित्तीय वर्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वित्तवान् (क्तृ)  : वि० [सं०वित्त+मतुप्, म-व, नुम्] धनवान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वित्त-विधेयक  : पुं० [सं० ष० त०] आधुनिक शासन में विधान सभा में आगामी वर्ष के लिए उपस्थित किया जानेवाला वह विधेयक जिसमें आय-व्यय संबंधी सभी मुख्य बातों का उल्लेख रहता है (फाइनान्स बिल)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वित्त-सचिव  : पुं० [सं०] वित्त मंत्री।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वित्त-साधन  : पुं० [सं० ष० त०] आधुनिक शासन व्यवस्था में वे सब द्वार या साधन जिनसे राज्य, संस्था आदि को अर्थ या धन प्राप्त होता है (फ़ाइनान्सेज)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वित्तहीन  : वि० [सं० ष० त०] धन-हीन। निर्धन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वित्ति  : स्त्री० [सं० विद् (जानना)+क्ति] १. विचार। २. प्राप्ति। ३. लाभ। ४. ज्ञान। ५. संभावना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वित्तीय  : वि० [सं० वित्त+छ-ईय] १. वित्त-संबंधी। वित्त का। २. वित्त की व्यवस्था के विचार से चलने या होनेवाला (फ़ाइनान्सल)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वित्तीय-वर्ष  : पुं० [सं०] किसी देश की वित्तीय व्यवस्था की दृष्टि से नियत किया हुआ बारह महीनों का समय या वर्ष। जैसे—भारतीय वित्तीय वर्ष १ अप्रैल से ३१ मार्च तक होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वित्तेश, वित्तेश्वर  : पुं० [सं० ष० त०] कुबेर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वित्त्व  : पुं० [सं० विद्+त्व] वेत्ता होने की अवस्था या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वित्त  : स्त्री०=वृत्ति। पुं०=वृत्त।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ