शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

विदग्ध  : भू० कृ० [सं० वि√दह् (जलाना)+क्त] [भाव० विदग्धता] १. जला हुआ। २. नष्ट। ३. तपा हुआ। ४. जिसने किसी विषय का अच्छा या पूरा ज्ञान प्राप्त करने के लिए अनेक कष्ट सहे हों। ५. चतुर। ६. रसिक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विदग्धक  : पुं० [सं० विदग्ध+कन्] जलती हुई लाश (बौद्ध)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विदग्धता  : स्त्री० [सं० विदग्ध+तल्+टाप्] विदग्ध (देखें) होने की अवस्था या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विदग्धा  : स्त्री० [सं० विदग्ध+टाप्] साहित्य में वह परकीया नायिका जो चतुरता पूर्वक पर-पुरुष को अपने प्रति अनुरक्त करती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ