शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

विदूषक  : पुं० [सं०] [स्त्री० विदूषिका] १. दूसरों में दोष बतलाकर उनकी हँसी उड़ानेवाला व्यक्ति। उदाहरण—वेद विदूषक विश्व विरोधी।—तुलसी। २. अपने वेष,चेष्टा, बात-चीत आदि से अथवा ढोंग रचकर और दूसरों की नकल उतारकर लोगों को हँसानेवाला। मसखरा। ३. प्रायः नाटकों में इस प्रकार का एक पात्र जो नायक का अंतरंग मित्र या सखा होता है तथा जिसकी सूरत-शक्ल, हाव-भाव, बातें आदि सब को हँसानेवाली होती है। ४. साहित्य में चार प्रकार के नायकों में से एक प्रकार का नायक जो अपने कौतुक और परिहास आदि के कारण कामकेलि में सहायक होता है। ५. कामुक या विषयी व्यक्ति। ६. भाँड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ