शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

विभाव  : पुं० [सं०] साहित्य में, वह निमित्त या हेतु जो आश्रय में भाव जाग्रत या उद्दीप्त करता हो। इसके दो भेद है—आलंबन और उद्दीपन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विभावक  : वि० [सं० विभाव+कन्] १. अभिव्यक्त करनेवाला। २. तर्क करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विभावन  : पुं० [वि√भू (होना)+णिच्+युच्-अन] १. सोचने की क्रिया या भाव। २. अनुभूति। ३. परीक्षण। ४. तर्क। ५. साहित्य में वह स्थिति जिसमें कविता या नाटक के पात्र के साथ पाठक या दर्शक का तादात्म्य होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विभावना  : स्त्री० [सं०] १. कल्पना। २. कारण के अभाव में कार्य की होनेवाली कल्पना। ३. उक्त के आधार पर साहित्य में एक विरोध मूलक अर्थालंकार। विशेष—यह पाँच प्रकार का कहा गया है— (क) कारण के अभाव में कार्य होना, (ख) अपर्याप्त कारण से कार्य होना। (ग) प्रतिबंधक तत्त्व के होने पर भी कार्य होना। (घ) विरुद्ध कारण द्वारा कार्य होना और, (ड़) कार्य से कारण की व्युत्पत्ति होना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विभावनीय  : वि० [सं० वि√भू (होना)+णिच्+अनीयर्] जिसकी भावना अर्थात् चिंतन या विचार हो सके।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विभावरी  : स्त्री० [सं० वि√भा (प्रकाश करना)+वनिप्+ङीष्-आदेश] १. रात्रि। रात। २. तारों से जगमगाती हुई रात। चतुर और मुखरा स्त्री। ४. कुटनी। दूती। ५. पतिता स्त्री। ६. रखैल। ७. हलदी। ८. मेदा। ९. प्रचेतस की नगरी का नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विभावरीश  : पुं० [सं० विभावरी-ईश, ष० त०] निशापति। चन्द्रमा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विभावसु  : वि० [सं० ब० स०] जिसमें विशेष प्रकार हो। अधिक प्रभावाला। पुं० १. सूर्य। २. अग्नि। ३. चन्द्रमा। ४. वसुओं के एक पुत्र। ५. नरकासुर का पुत्र एक दानव। ६. एक गंधर्व जिसने गायत्री से वह सोम छीना था जो वह देवताओं के लिए ले जा रही थी। ७. आक। मदार। ८. चित्रक। चीता। ९. गले में पहनने का एक प्रकार का हार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विभावित  : भू० कृ० [सं० तृ० त०] १. जिसकी विभावना हुई हो। कल्पित। २. निश्चित। ३. गृहीत या स्वीकृत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विभावी (विन्)  : वि० [सं० वि√भू (होना)+णिनि] १. भावों का उदय करनेवाला। २. प्रकट करने वाला। ३. शक्तिशाली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विभाव्य  : वि० [सं० वि√भू (होना)+ण्यत्] जिसके संबंध में विभावना या विचार हो सकता हो। विभावना के लिए उपयुक्त।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ