शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

विमर्द  : पुं० [वि√मद् (रगड़ना)+घञ्] १. रगड़ना। २. रौंदना। ३. संघर्ष। ४. नाश। ५. बाधा। संपर्क। ६. खग्रास। (ग्रहण)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विमर्दक  : वि० [सं० विमर्द+कन्] विमर्दन करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विमर्दन  : पुं० [सं०वि√मृद् (मर्दन करना)+ल्युट-अन] [वि० विमर्दनीय, भू० कृ० विमर्दित] १. खूब मर्दन करना। अच्छी तरह मलना-दलना। २. खूब रगड़ना या रौंदना। ३. कुचलना या पीसना। ४. नष्ट करना। ५. मार डालना। ६. बहुत अधिक कष्ट देना या पीडि़त करना। ७. अंकुरित या प्रस्फटित होना। (सांख्य)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विमर्दित  : भू० कृ० [सं० वि√मृद् (रगड़ना)+क्त, तृ० त०] १. मला-दला हुआ। २. कुचला या रौंदा हुआ। ३. नष्ट किया हुआ। ४. पीड़ित ५. अपमानित।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विमर्दी  : वि० [सं० विमर्द+इनि, विमर्दिन] [स्त्री० विमर्दिनी] विमर्दन करनेवाला। विमर्दक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ