शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

विमोक  : वि० [सं० ब० स०] १. दुर्वासना, द्वेष राग आदि से युक्त या रहित। २. जिसके ऊपर कोई आवरण न हो। ३. स्पष्ट। साफ। पुं० छुटकारा। मुक्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विमोक्ता (क्तृ)  : वि० [सं० वि√मुच् (छोड़ना)+तृच्] विमुक्त करने या छुड़ानेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विमोक्ष  : पुं० [सं० वि√मोक्ष् (छोड़ना)+अच्] १. छुटकारा। २. जन्म-मरण के बंधन से होनेवाला छुटकारा। मुक्ति। ३. पकड़ी हुई चीज इधर-उधर छोड़ना या फेंकना। ४. चन्द्रमा या सूर्य के ग्रहण का अन्त। उग्रह। ५. मेरू पर्वत। ६. दे० ‘मोक्ष’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विमोक्षण  : पुं० [सं० वि√मोक्ष् (छोड़ना)+ल्युट-अन] [भू० कृ० विमोक्षित] १. बंधन आदि खोलना। मुक्त करना। २. हथियार आदि चलाना या छोड़ना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ