शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

विलाप  : पुं० [सं० वि√लप् (बोलनाः+घञ्] हार्दिक दुःख प्रकट करने के लिए बिलख-बिलख कर या विकल होकर रोने की क्रिया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विलापन  : वि० [सं० वि√लप् (कहना)+ल्युट-अन] १. रुलानेवाला। २. जो विलाप का कारण हो (शस्त्रादि) ३. पिघलानेवाला। ४. नष्ट करनेवाला। पुं० १. रुलाने की क्रिया। २. नाश। ३. मृत्यु। ४. पिघलाने का साधन। ५. शिव का एक गण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विलापना  : अ० [सं० विलाप] विलाप करना। स०=रोपना (वृक्ष आदि)।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विलापी (पिन्)  : वि० [सं० वि√लप्+णिनि] रोने या विलाप करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ