शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

विवाद  : पुं० [सं०] १. किसी बात या वस्तु के सम्बन्ध में होनेवाला जबानी झगड़ा। कहा-सुनी। तकरार। २. किसी विषय में आपस में होनेवाला मतभेद। ३. ऐसी बात जिसके विषय में दो या अनेक विरोधी पक्ष हों और जिसकी सत्यता का निर्णय होने को हो। (डिस्प्यूट)। ४. न्यायालय में होनेवाला वाद। मुकदमा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विवादक  : वि० [सं० वि√वद् (कहना)+ण्वुल्-अक] विवाद करनेवाला। झगड़ालू।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विवादार्थी (थिन्)  : पुं० [सं० विवादार्थ+इनि, ब० स०] १. वादी। मुद्दई। २. मुकदमा लड़नेवाला व्यक्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विवादास्पद  : वि० [सं० ष० त०] १. (विषय) जिसके सम्बन्ध में दो या अधिक पक्षों का विवाद चल रहा हो। २. प्रस्ताव, मत, विचार आदि जिसके संबंध में तर्क-वितर्क चल सकता हो। (काँन्ट्रोवर्सल)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विवादी (दिन्)  : वि० [सं० वि√वद् (कहना)+णिनि] १. विवाद करनेवाला। कहासुनी या झगड़ा करनेवाला। २. मुकदमा लड़नेवाला। पुं० संगीत में वह स्वर जिसका प्रयोग किसी राग में नियमित रूप से तो नहीं होता फिर भी कभी-कभी राग में कोमलता या सुन्दरता लाने के लिए जिसका व्यवहार किया जाता है। जैसे—भैरवी में साधारणतः तीव्र ऋषभ या तीव्र निषाद का प्रयोग नहीं होता फिर भी कभी-कभी कुछ लोग सुन्दरता लाने के लिए इसका प्रयोग कर लेते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विवाद्य  : वि० [सं०] (विषय) जिस पर विवाद, बहस या तर्क-वितर्क होने को हो या हो सकता हो (डिबेटेबुल)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ