शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

विशांप्रति  : पुं० [सं० ष० त०] राजा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विशा  : स्त्री० [सं० विश् (प्रवेश करना)+क+टाप्] १. जाति। २. लोक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विशाकर  : पुं० [सं० विशा√कृ (करना)+अच्] १. भद्रचूड़। लंकासिज। २. दंती। ३. हाथीशुंडी। ४. पाटला या पाढर नामक वृक्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विशाख  : पु० [सं० विशाखा+अण्, ब० स०] १. कार्तिकेय। २. शिव। ३. धनुष चलानेवाले की वह मुद्रा जिसमें एक पैर आगे और एक पीछे रखा जाता है। ४. पुराणानुसार एक देवता जिनका जन्म कार्तिकेय के वज्र चलाने से हुआ था। ५. गदहपुरना। पुनर्नवा। ६. बालकों को होनेवाला एक प्रकार का रोग (वैद्यक) वि० १. शाखाओं से रहित। २. माँगनेवाला। याचक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विशाख-यूप  : पुं० [सं० ब० स०] एक प्राचीन देश जिसे कुछ लोग मद्रास प्रान्त का आधुनिक विशाखपत्तन मानते है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विशाखा  : स्त्री० [सं० विशाख+टाप्] १. बड़ी शाखा में से निकली हुई छोटी शाखा। २. सत्ताईस नक्षत्रों में से सोलहवाँ नक्षत्र जो मित्र गण के अन्तर्गत है और इसे राधा भी कहते हैं। ३. कौशाम्बी के पासका एक प्राचीन जनपद। ४. सफेद गदहपूरना। ५. काली अपराजिता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विशातन  : पुं० [सं० वि√शत् (काटना आदि)+णिच्+ल्युट-अन] [भू० कृ० विशातित] १. खंडित या नष्ट करना। २. विष्णु का एक नाम। वि० काटने, तोड़ने या नष्ट करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विशारण  : पुं० [सं० वि√शृ (मारना)+णिच्+ल्युट-अन] १. मार डालना। २. चीरना या फाड़ना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विशारद  : वि० [सं० विशाल√दा (देना)+क, ल+र] १. समस्त पदों के अन्त में किसी विषय का विशेषज्ञ। जैसे—चिकित्सा विशारद, शिक्षा-विशारद। २. पंडित। विद्वान। ३. उत्तम। श्रेष्ठ। ४. अभिमानी। पुं० बकुल वृक्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विशाल  : वि० [सं०√विश् (प्रवेस करना)+कालन्] [भाव० विशालता] १. जो आकार-प्रकार आयतन आदि की दृष्टि से अत्यधिक ऊँचा या विस्तृत हो। २. जिसके आकार-प्रकार में भव्यता हो। ३. सुन्दर। पुं० १. पेड़। २. पक्षी। ३. एक प्रकार का हिरन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विशालक  : पुं० [सं० विशाल+कन्] १. कैथ। कपित्थ। २. गरुड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विशालता  : स्त्री० [सं० विशाल+तल्+टाप्] विशाल होने की अवस्था, गुण धर्म या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विशाल-पत्र  : पुं० [सं० ब० स०] १. श्रीताल नामक वृक्ष। हिंताल। २. मानकंद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विशाला  : स्त्री० [सं० विशाल+टाप्] १. इन्द्रवारुणी नामक लता। २. पोई का साग। ३. मुरा-मांसी। ४. कलगा नामक घास। ५. महेन्द्र-वारुणी। ६. प्रजापति की एक कन्या। ७. दक्ष की एक कन्या। ८. एक प्राचीन तीर्थ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विशालाक्ष  : पुं० [सं० ब० स०] [स्त्री० विशालाक्षी] १. महादेव। २. विष्णु। ३. गरुड़। वि० बड़ी और सुन्दर आँखोंवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विशालाक्षी  : स्त्री० [सं० विशालाक्ष+ङीष्] १. पार्वती। २. एक देवी। ३. चौंसठ योगिनियों में से एक योगिनी। ४. नागदंती।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ