शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

विशाख  : पु० [सं० विशाखा+अण्, ब० स०] १. कार्तिकेय। २. शिव। ३. धनुष चलानेवाले की वह मुद्रा जिसमें एक पैर आगे और एक पीछे रखा जाता है। ४. पुराणानुसार एक देवता जिनका जन्म कार्तिकेय के वज्र चलाने से हुआ था। ५. गदहपुरना। पुनर्नवा। ६. बालकों को होनेवाला एक प्रकार का रोग (वैद्यक) वि० १. शाखाओं से रहित। २. माँगनेवाला। याचक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विशाख-यूप  : पुं० [सं० ब० स०] एक प्राचीन देश जिसे कुछ लोग मद्रास प्रान्त का आधुनिक विशाखपत्तन मानते है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विशाखा  : स्त्री० [सं० विशाख+टाप्] १. बड़ी शाखा में से निकली हुई छोटी शाखा। २. सत्ताईस नक्षत्रों में से सोलहवाँ नक्षत्र जो मित्र गण के अन्तर्गत है और इसे राधा भी कहते हैं। ३. कौशाम्बी के पासका एक प्राचीन जनपद। ४. सफेद गदहपूरना। ५. काली अपराजिता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ