शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

विशाल  : वि० [सं०√विश् (प्रवेस करना)+कालन्] [भाव० विशालता] १. जो आकार-प्रकार आयतन आदि की दृष्टि से अत्यधिक ऊँचा या विस्तृत हो। २. जिसके आकार-प्रकार में भव्यता हो। ३. सुन्दर। पुं० १. पेड़। २. पक्षी। ३. एक प्रकार का हिरन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विशालक  : पुं० [सं० विशाल+कन्] १. कैथ। कपित्थ। २. गरुड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विशालता  : स्त्री० [सं० विशाल+तल्+टाप्] विशाल होने की अवस्था, गुण धर्म या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विशाल-पत्र  : पुं० [सं० ब० स०] १. श्रीताल नामक वृक्ष। हिंताल। २. मानकंद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विशाला  : स्त्री० [सं० विशाल+टाप्] १. इन्द्रवारुणी नामक लता। २. पोई का साग। ३. मुरा-मांसी। ४. कलगा नामक घास। ५. महेन्द्र-वारुणी। ६. प्रजापति की एक कन्या। ७. दक्ष की एक कन्या। ८. एक प्राचीन तीर्थ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विशालाक्ष  : पुं० [सं० ब० स०] [स्त्री० विशालाक्षी] १. महादेव। २. विष्णु। ३. गरुड़। वि० बड़ी और सुन्दर आँखोंवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विशालाक्षी  : स्त्री० [सं० विशालाक्ष+ङीष्] १. पार्वती। २. एक देवी। ३. चौंसठ योगिनियों में से एक योगिनी। ४. नागदंती।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ