शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

विषुव  : पुं० [सं० विषु√वा (गमन)+क] गणित ज्योतिष में वह समय जब सूर्य विषुवत् रेखा पर पहुँचता है तथा दिन और रात दोनों बराबर होते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विषुवत्  : वि० [सं० विष+मतुप्, म-व] बीच का। मध्यस्थित। पुं०=विषुव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विषुवत्-रेखा  : स्त्री० [सं० ष० त०] भूगोल में वह कल्पित रेखा जो पृथ्वी तल के पूरे मानचित्र पर ठीक बीचो-बीच गणना के लिए पूर्व पश्चिम खींची गई है। (इक्वेटर)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विषुवदिन  : पुं० [सं०] ऐसा दिवस जिसमें दिन और रात दोनों समय के मान से बराबर होते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ