शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

वृत्र  : पुं० [सं०√वृत्त+रक्त्] १. अन्धकार। अँधेरा। २. बादल। मेघ। दुश्मन। शत्रु। ३. एक असुर जो त्वष्टा का पुत्र था तथा जिसका वध इन्द्र ने किया था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वृत्रघ्न  : पुं० [सं० वृत्र√हन् (मारना)+क] १. वृत्र नामक असुर को मारनेवाले इन्द्र। २. वैदिक काल का गंगा तटपर का एक देश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वृत्रघ्नी  : स्त्री० [सं० वृत्रघ्न+ङीष्] एक नदी (पुराण)। पुं०=वृत्रघ्न।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वृत्रत्व  : पुं० [सं० वृत्र+त्व] १. वृत्र का धर्म या भाव। २. दुश्मनी। शत्रुता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वृत्रनाशन  : पुं० [सं० द्वि० त०] वृत्र नाशक असुर को मारनेवाले इन्द्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वृत्रशंकु  : पुं० [सं०] एक प्रकार का खंभा। (वैदिक)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वृत्रहा  : पुं० [सं० वृत्र√हन्+क्विप्] वृत्रासुर को मारनेवाले इन्द्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वृत्रारि  : पुं० [सं० ष० त०] इंद्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वृत्रासुर  : पुं० [सं० मध्यम० स०] वृत्र नामक असुर। दे० ‘वृत्र’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ