शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

वेणी  : स्त्री० [सं० वेण+ङीष्] १. स्त्रियों के बालों की गूँथी हुई चोटी। कवरी। २. पानी का बहाव। ३. भीड़-भाड़। ४. देवदाली। ५. एक प्राचीन नदी। ६. भेड़। ७. देवताड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वेणीदान  : पुं० [सं० ष० त०] किसी तीर्थ-स्थान विशेषतः प्रयाग में केश मुड़वाने का एक कृत्य या संस्कार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वेणीर  : पुं० [सं० वेण+ईन्] १. नीम का पेड़। २. रीठा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ