शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

वेल  : पुं० [सं०] १. उपवन। २. कुंज। ३. बौद्धों के अनुसार एक बहुत बड़ी संख्या। स्त्री०=वेला।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वेलना  : अ० [सं० वेल्] १. हिलना। २. काँपना। ३. विकल होना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वेला  : स्त्री० [सं०] १. मर्यादा। सीमा। २. समुद्र का तट। ३. तरंग। लहर। ४. किसी काम या बात का नियमित या निश्चित समय। जैसे—भोजन की वेला, मृत्यु की वेला,सन्ध्या की वेला आदि। ५. समय का एक विभाग जो दिन और रात का चौबीसवाँ भाग होता है। कुछ लोग दिनमान के आठवें भाग की भी वेला मानते हैं। ६. वाणी। ७. अवकाश। अवसर। ८. आसक्ति। राग। ९. भोजन। १॰. रोग। बीमारी। वि० [हिं० उरला] इस ओर या पार का। इधर का। उदाहरण—सुर नर मुनिजन ये सब वैले तीर।—कबीर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वेला-जल  : पुं० [सं०] चंद्रमा के आकर्षण से ऊपर उठनेवाला समुद्र का ज्वार जल (टाइडल वाटर्स)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वेला-ज्वर  : पुं० [सं०] मृत्यु के समय होनेवाला ताप या ज्वर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वेलाद्रि  : पुं० [सं० स० त०] ऐसा पर्वत जो समुद्र के किनारे स्थित हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वेलाधिप  : पुं० [सं०] फलित ज्योतिष में दिनमान के आठवें भाग या वेला के अधिपति देवता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वेलार्ख  : पुं० [?] वाण का फूल। (डि०)। उदाहरण—वेलार्थ अणी झूठि द्रिठि बंग्धै।—प्रिथीराज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वेलावित्त  : पुं० [सं० ब० स०] प्राचीन काल के एक प्रकार के कर्मचारी (राजतरंगिणी)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वेलिका  : स्त्री० [सं० वेला+कन्+टाप्, इत्व] १. नदी के किनारे का स्थान। २. ताम्रलिप्त का एक नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वेल्लन  : पुं० [सं०√वेल्ल (चलना)+ल्युट-अन] [भू० कृ० वेल्लित] १. गमन। २. कंप। कंपन। ३. जमीन पर घोड़ों के लोटने की क्रिया या भाव। ४. झुकना। ५. लिपटना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वेल्ली  : स्त्री० [सं० वेल्लि+ङीष्] बेल लता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ