शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

वैदिक  : वि० [सं० वेद+ठक्-इक] १. वेद-संबंधी। वेद का। जैसे—वैदिक काल, वैदिक कर्म। २. जो वेदों में कहा गया हो। पुं० १. वह जो वेदों में बतलाये हुए कर्मकांड का अनुष्ठान करता हो। वेद में कहे हुए कृत्य करनेवाला। २. वह जो वेदों का अच्छा ज्ञाता या पंडित हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वैदिक-धर्म  : पुं० [सं० कर्म० स०] आर्यो का वह धर्म जो वेदों के युग में प्रचलित था। (इसमें प्रकृति की उपासना पितरों का पूजन, यज्ञकर्म, तपस्या आदि बातें मुख्य थी, और जादू-टोने या मंत्र-तंत्र का भी कुछ प्रचलन था)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वैदिक-युग  : पुं० [सं० कर्म० स०] वह युग या समय जब वेदों की रचना हुई थी और वैदिक धर्म प्रचलित था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ