शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

व्यावृत्त  : वि० [सं० वि√आ+वृत्त+क्त] १. छूटा हुआ। निवृत्त। २. मना किया हुआ। निषेधित। ३. टूटा हुआ। खंडित। ४. अलग या पृथक् किया हुआ। ५. विभक्त।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
व्यावृत्ति  : स्त्री० [सं० वि+आ√वृत्त+क्तिन्] १. मुँह मोड़ना। २. घेरना। ३. पीछे की ओर लुढ़कना। ४. (नेत्रादि) घुमाना। ५. प्रशंसा। स्तुति। ६. निषेध। मनाही। ७. बाधा। विघ्न। ८. निराकरण। ९. नियोग। १॰. बचाकर रखा हुआ धन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ