शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

व्योम  : पुं० [सं०√व्ये+मनिन्, व्योमन्, नि० सि०] १. आकाश। अंतरिक्ष। आसमान। २. जल। पानी। ३. बादल। मेघ। ४. शरीररस्थ वायु। ५. अभ्रक। ६. कल्याण। मंगल। ७. विष्णु। ८. एक प्रजापति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
व्योमक  : पुं० [सं० व्योमन्+कन्] एक तरह का आभूषण। (बौद्ध)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
व्योमकेश  : पुं० [सं० ब० स०] शिव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
व्योम गंगा  : स्त्री०=आकाश गंगा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
व्योमग  : वि० [सं० व्योमन्√गम्+ड] १. आकाशचारी। २. स्वर्गीय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
व्योमगमनी  : स्त्री० [सं० ब० स०] १. इंद्रजाल का वह भेद जिसके द्वारा मनुष्य हवा में उड़ता हुआ दिखाई पड़ता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
व्योमचर  : वि० [सं० व्योमचर√चर्+अच्] वह जो आकाश में विचरण करता हो। आकाशचारी। पुं० १. देवता। २. पक्षी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
व्योमचारी  : वि० पुं०=व्योमचर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
व्योम-धूम  : पुं० [सं० ष० त०] बादल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
व्योमपाद  : पुं० [सं० ब० स०] विष्णु का एक नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
व्योम-पुढम  : पुं० [सं०] अस्तित्वहीन अथवा कल्पित वस्तु। आकाश-कुसुम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
व्योम-मंडल  : पुं० [सं० ष० त०] १. आकाश। आसमान। २. झंडा। ध्वजा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
व्योम-मृग  : पुं० [सं० ष० त०] चंद्रमा के दस घोड़ों में से एक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
व्योमयान  : पुं० [सं०] १. सूर्य। २. आकाश में चलनेवाला यान। आकाश यान (स्पेस शिप)। ३. हवाई जहाज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
व्योमवल्ली  : स्त्री० [सं० ष० त०] आकाशवल्ली। अमरबेल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
व्योम-सरिता  : स्त्री० [सं० ष० त०]=आकाश गंगा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
व्योमस्थली  : स्त्री० [सं० ष० त०] पृथ्वी। जमीन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
व्योमाभ  : पुं० [सं०] गौतम बुद्ध का एक नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
व्योमी (मिन्)  : पुं० [स० व्योमन्+इनि] चन्द्रमा के दस घोड़ों में से एक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
व्योमोदक  : पुं० [सं० ष० त०] वर्षा का जल। बरसात का पानी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
व्योम्निक  : वि० [सं० व्योमन्+ठक्-इक] व्योम संबंधी। व्योम या आकाश का।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ