शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

शकर  : स्त्री० [सं० शकल से फा०] शक्कर। चीनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शकरखोरा  : पुं० [फा० शकरखोरः] गोरैया के आकार की एक प्रकार की हरे नीले रंग की बारहमासी चिड़ियां जिसकी दुम गहरी भूरी, पुतलियाँ भूरी और चोंच तथा पैर काले रंग के होते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शकर-पारा  : पुं० [फा० शकर पारः] १. एक प्रकार का फल जो नीबू से कुछ बड़ा होता है। २. आटे-मैदे आदि का एक तरह का पकवान जो टुकड़ों में होता है और प्रायः चाशनी में लिपटा होता है। ३. सिलाई में एक प्रकार का टाँका।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शकर-पीटन  : पुं० [?] थूहर की तरह की एक प्रकार की कँटीली झाड़ी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शकर-बादाम  : पुं० [फा० शकर+बादाम] खूबानी का जर्द आलू नामक फल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शकरी  : स्त्री० [फा० शकर] फालसा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ