शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

शगुन  : पुं० [सं० शकुन] १. दे० ‘शकुन’। २. हिन्दुओं में एक रस्म जिसमें वर-कन्या के विवाह की बात पक्की की जाती है। ३. उक्त अवसर पर वह धन जो कन्या-पक्षवाले वर-पक्षवालों को देते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शगुनियाँ  : पुं० [हिं० शगुन+इयाँ (प्रत्यय)०] १. वह ज्योतिषी जो विभिन्न प्रकारों के सगुनों का शुभाशुभ फल बतलाता हो। २. सगुनों का फल बतलानेवाला पंडित।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ