शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

शपथ  : स्त्री० [√शस् (निन्दा करना)+अथन्] अपने कथन की सत्यता जतलाने के उद्देश्य से ईश्वर,देवता अथवा किसी पूज्य या अतिप्रिय वस्तु की दी जानेवाली साक्षी तथा की जानेवाली दुहाई। (ओथ)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शपथ-पत्र  : पुं० [सं० ष० त०] ईश्वर तथा अंतः करण को साक्षी रखकर शुद्ध हृदय से लिखा जानेवाला वह पत्र जो न्यायालय में या वरिष्ठ अधिकारी के सामने यह सूचित करने के लिए उपस्थित किया जाता है कि मेरा अमुक कथन या प्रस्थान बिलकुल ठीक है। हलफनामा। (एफिडेविट)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शपथ-भंग  : पुं० [सं०ष०त०] शपथपूर्वक कोई प्रतिज्ञा करके भी उसका पालन न करना,जो विधिक दृष्टि से अपराध माना जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ