शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

शफ  : पुं० [सं०√शप्+अच्, पृषो० प=फ] १. वृक्ष की जड़। २. पशुओं का खुर। ३. नखी नामक गन्ध द्रव्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शफक  : स्त्री० [अ० शफक] सूर्य के निकलने और डूबने के समय क्षितिज पर दिखाई देनेवाली लाली। मुहावरा—शफक फूलना=उक्त अवसरों पर क्षितिज में दूर तक लाली फैलना। उदाहरण—फूले शफक तो जर्द हों गालों के सामने। पानी भरे घटा तेरे बालों के सामने।—कोई शायर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शफकत  : स्त्री० [अ० शफ़क़त] १. अनुग्रह। मेहरबानी। २. प्रेम। मुहब्बत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शफ़गोल  : पुं० [फा०] इसबगोल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शफ़तालू  : पुं० [फा०] एक प्रकार का बड़ा आडू या सतालू।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शफर  : स्त्री० [सं० शफ√रा (लेना)+फ] पोठी या सौरी मछली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शफरी  : स्त्री०=शफर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शफा  : स्त्री० [अ० शफा] १. स्वास्थ्य। तन्दुरुस्त। २. आरोग्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शफाखाना  : पुं० [अ० शफा+फा० खाना] १. स्वास्थ्यवर्द्धक स्थान। २. अस्पताल। चिकित्सालय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शफीक  : वि० [अ० शफीक] १. शफरत या अनुग्रह करनेवाला। २. प्यार करने या प्रिय लगनेवाला। पुं० प्रिय मित्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शफ्तालू  : पुं०=शफतालू।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शफ्फाफ  : वि० [अं० शपफ़्फाफ़] उजला या धवल (वस्त्र)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ