शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

शमन  : पुं० [सं०√शम् (शान्त होना)+ल्युट-अन] १. बढ़ हुए उपद्रव, कष्ट, दोष को दबाने की क्रिया। दमन। जैसे—रोग या विद्रोह का शमन। २. शांति। ३. वैद्यक में, ऐसी ओषधि जो बात-संबंधी दोषों को दूर करती है। ४. यम। ५. हिंसा। ६. अनाज। ७. बलि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शमनवस्ति  : स्त्री० [सं० मध्य० स०] एक प्रकार का वस्तिकर्म जिसमें प्रियंगु, मुलेठी नागरमोथा और रसौत को दूध में पीसकर मलद्वार से पिचकारी देते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शमनस्वसा  : स्त्री० [सं० ष० त०] यम की भगिनी अर्थात् यमुना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शमनी  : स्त्री० [सं० शमन+ङीष्] रात। रात्रि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शमनीय  : वि० [सं०√शम् (शान्त होना)+अनीयर्] जिसका शमन किया जा सके या किया जाने को हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ