शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

शरबती  : वि० [हिं० शरबत] १. शरबत की तरह मीठा या तरल। जैसे—शरबती तरकारी। २. उक्त के आधार पर रसपूर्ण, मधुर तथा प्रिय। जैसे—शरबती आँखें। ३. जो शरबत बनाने के काम आता हो। जैसे—शरबती नींबू, शरबती फालसा। ४. जो शरबत के रंग का हो। कुछ कुछ लाल। गुलाबी। पुं० १. पानी में घुली हुई चीनी की तरह का एक प्रकार का हलका पीला रंग जिसमें हलकी लाली भी होती हो। २. एक प्रकार का नगीना जो पीलापन लिए लाल रंग का होता है। ३. एक प्रकार का बढ़िया कपड़ा जो तनजेब से कुछ मोटा और अद्धी से कुछ पतला होता है। ४. मीठा नींबू। ५. एक प्रकार का बढ़िया आम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शरबती नींबू  : पुं० [हि० शरबत+नींबू] १. चकोतरा। २. गलगल। ३. जंबीरा या मीठा नींबू।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ