शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

शरम  : स्त्री० [फा० शर्म] १. लज्जा। हया। गैरत। मुहावरा—शरम से गड़ना=मारे लज्जा के दबे या झुके जाना। बहुत लज्जित होना। शरम से पानी पानी होना=बहुत लज्जित होना। २. किसी बड़े का लिहाज या संकोच। ३. इज्जत। प्रतिष्ठा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शरमनाक  : वि० [फा० शर्मनाक] (कार्य या व्यवहार) जिसके कारण शर्म आती हो या आनी चाहिए। लज्जाजनक। निर्लज्जतापूर्ण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शरमल्ल  : पुं० [सं० सप्त, त० स] १. वह जो तीर चलाने में निपुण हो। धनुर्धारी। २. मैना पक्षी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शरमसार  : वि० [फा० शर्मसार] [भाव० शरमसारी] १. जिसे शरम हो। लज्जावाला। २. लज्जत। शरमिन्दा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शरम-हुजुरी  : स्त्री० [अ० शर्म+फा० हुजुर] मुँह देखने की लाज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शरमाऊ  : वि० [हि० शरम+आऊ (प्रत्यय)] शरमानेवाला। लजीला।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शरमाना  : अ० [अ० शर्म+आना (प्रत्यय)] १. किसी के कुछ कहने या करने का उत्साह न होने के फलस्वरूप झेंपना। लाज से नम्र होना। २. लज्जित होना। स० लज्जित या शरमिन्दा करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शरमालू  : वि०=शरमाऊ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शरमा-शरमी  : अव्य० [फा० शर्म] १. लज्जा के कारण। २. संकोचवश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शरमिंदगी  : स्त्री० [फा०] शरमिंदा या लज्जित होने की अवस्था या भाव। लाज। झेंप। क्रि० प्र०—उठाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शरमिंदा  : वि० [फा० शर्मिन्दः] जो अपने किसी अनुचित कार्य या व्यवहार के फलस्वरूप लज्जित तथा दुःखी हो। लज्जा से जिसका मस्तक नत हो गया हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शरमीला  : वि० [फा० शर्म+ईला (प्रत्यय)] लाज-भरा। लाज से युक्त। निर्लज्ज का विरुद्धार्थक। जैसे—शरमीली आँखें, शरमीली वधू।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ