शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

शराब  : स्त्री० [अ०] १. मदिरा। सुरा। वारुणी। मद्य। दारू २. हकीमों की परिभाषा में किसी चीज का मीठा अरक या शरबत। जैसे—शराब बनफशा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शराबखाना  : पुं० [अ० शराब+फा० खाना] शराब बनने या बिकने की जगह। वह स्थान जहाँ शराब मिलती हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शराबखोरी  : स्त्री० [फा०] १. शराब पीने का कृत्य। मदिरा पान। २. शराब पीने की आदत या लत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शराबख्वार  : पुं० [फा०] वह जो शराब पीता हो। मदिरा पीनेवाला। मद्यप। शराबी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शराबी  : पुं० [अ० शराब+हिं० ई (प्रत्यय)] व्यक्ति जिसे शराब पीने का व्यसन हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शराबोर  : वि० [फा०] पानी से तर। गीला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ