शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

शाकट  : वि० [सं० शकट+अण्] १. शकट या गाड़ी संबंधी। २. (वह जो कुछ) गाड़ी पर लादा गया हो। पुं० १. गाड़ी खींचनेवाला पशु। २. गाड़ी पर लादा जानेवाला बोझ। ३. लिसोड़ा। ४. धौ का पेड़। ५. खेत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शाकटायन  : पुं० [सं० शकट+फक्-आयन] १. शकट का पुत्र या वंशज। २. एक बहुत प्राचीन संस्कृत वैयाकरण जिसका उल्लेख पाणिनी ने किया है। ३. एक दूसरे अर्वाचीन वैयाकरण जिनके व्याकरण का प्रचार जैनों में है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शाकटिक  : पुं० [सं० शकट+ठक्-इक] १. सग्गड़ हाँकनेवाला व्यक्ति। २. गाड़ीवान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शाकटीन  : पुं० [सं० शकट+खञ्-ईन] १. गाड़ी का बोझ। २. बीस तुला या दो हजार पल की एक पुरानी तौल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ