शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

शाब्द  : वि० [शब्द+अण्] [स्त्री० शाब्दी] १. शब्द संबंधी। शब्द या शब्दों का। २. वाक्य के शब्दों में रहने या होनेवाला। ३. साहित्य में, शब्दों के कारण स्पष्ट रूप से कहा हुआ। कथित ‘अर्थ’ से भिन्न और उसका उल्टा। जैसे—शाब्दी विभावना या व्यंजना। ४. मौखिक। ५. शब्द करता हुआ। पुं० १. शब्द-शास्त्र का पंडित। २. वैयाकरण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शाब्दबोध  : पुं० [सं० कर्म० स०] शब्दों के प्रयोग द्वारा होनेवाले अर्थ का ज्ञान। वाक्य के तात्पर्य का ज्ञान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शाब्दिक  : वि० [सं० शब्द+ठक्—इक] १. शब्द संबंधी। शब्द का। २. शब्द करता हुआ। ३. शब्दों के रूप में होनेवाला। मौखिक। जैसे—शाब्दिक सहानुभूति। पुं० १. शब्दशास्त्र का ज्ञाता। २. वैयाकरण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शाब्दी  : वि० [सं०] १. शब्द संबंधी। २. केवल शब्दों में होनेवाला। जैसे—शाब्दी व्यंजना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शाब्दी-व्यंजना  : स्त्री० [सं० मध्य० स०] व्यंजना शब्द-शक्ति का एक भेद, जिसमें व्यंजित होनेवाला अर्थ किसी विशेष शब्द तक ही सीमित रहता है, उससे आगे नहीं बढ़ता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ