शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

शाम  : वि० [सं० शम+अण्] शम अर्थात् शांति संबंधी। पुं० [सं० शामन्] सामगान। वि०, पुं०=श्याम। वि० [फा०] साय। साँझ। मुहावरा—शाम फूलना=संध्या समय पश्चिम की ललाई का प्रकट होना। स्त्री० [देश०] लोहे, पीतल आदि धातु का बना हुआ वह छल्ला जो हाथ में ली जानेवाली छड़ियों, डंडों आदि के निचले भाग में अथवा औजारों के दस्ते में लकड़ी को घिसने या छीजने से बचाने के लिए लगाया जाता है। क्रि० प्र०—जड़ना।—लगाना। पुं० एक प्रसिद्ध प्राचीन देश जो अरब के उत्तर में है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शामक  : वि० [सं०√शम्+ण्वुल्-अक] १. शमन करनेवाला। २. (दवा) जो कष्ट, घबराहट या पीड़ा कम करें। (सेडीटिव)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शामकरण  : पुं०=श्यामकर्ण (घोड़ा)।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शामक  : स्त्री० [अ०] १. बदकिस्मती। दुर्भाग्य। २. दुर्दशा करनेवाली विपत्ति। क्रि० प्र०—आना।—घेरना।—में पड़ना या फँसना। पद-शामत का मारा=जिसे शामत ने घेरा हो। मुहावरा-शामत सवार होना या सिर पर खेलना=शामत आना। दुर्दशा का समय आना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शामत-ज़दा  : वि० [अ० शामत+फा० जदा] १. जिस पर शामत या विपत्ति आई हो। विपदग्रस्त। २. कमबख्त। बदनसीब। अभागा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शामती  : वि० [अ० शामत+हिं० ई (प्रत्यय)] जिसकी शामत आई हो। जिसकी दुर्दशा होने को हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शामन  : पुं० [सं० शमन+अण्] १. शमन। २. शांति। ३. मार डालना। हत्या।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शामनी  : स्त्री० [सं० शामन-ङीष्] १. दक्षिण दिशा जिसके अधिपति यम माने गए हैं। २. शालि। ३. स्तब्धता। ४. अन्त। समाप्ति। ५. वध। हत्या।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शामा  : पुं० [?] १. एक प्रकार का पौधा जिसकी पत्तियाँ और जड़ कोढ़ के रोगी के लिए लाभदायक मानी जाती है। वि० स्त्री० श्यामा।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शामित्र  : स्त्री० [सं० शामितृ-अण्] १. यज्ञ में मांस पकाने के लिए जलाई हुई अग्नि। २. वह स्थान जहाँ उक्त आग जलाई जाती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शामियाना  : पुं० [फा० शामियानः] एक प्रकार का तंबू जो बाँसों पर रस्सियों की सहायता से टाँगा जाता है। क्रि० प्र०-खड़ा करना।—गाड़ना। तानना।—लगाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शामिल  : वि० [फा०] १. मिला हुआ। सम्मिलित। पद-शामिल हाल। २. इकट्ठा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शामिल-हाल  : वि० [फा० शामिल+अ० हाल] १. जो दुःख, सुख आदि अवस्थाओं में साथ रहे। साथी। शरीफ। २. (परिवार के लोग)। जो एक साथ मिलकर रहते हों।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शामिलात  : स्त्री० [अ०] संयुक्त संपत्ति। साझी जायदाद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शामिलाती  : वि० [अ० शामिलात] किसी के साथ मिला हुआ। सम्मिलित।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शामी  : वि० [श्याम (देश)] १. शाम देश सम्बन्धी। २. शाम देश में होनेवाला। जैसे—सामी कबाब। पुं० [देश] एक प्रकार का लोहे का छल्ला जो छड़ी या लकड़ी की मूठ आदि पर चढ़ाया जाता है। क्रि० प्र०—जड़ना।—लगाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शामी-कबाब  : पुं० [हि० शामी+कबाब] टिकियाँ के रूप में तवे पर भूना हुआ मांस जिसमें मसाले आदि मिलाये गये होते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शामूल  : पुं० [सं० शम+ऊलच्—अण्] ऊनी कपड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शाम्य  : पुं० [सं० शाम+यत्] १. शम का धर्म या भाव। शमता। २. भाई-चारा। बन्धुत्व। २. शालि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ