शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

शारद  : वि० [सं० शरद्+अण्] १. शरद संबंधी। २. शरद ऋतु में होनेवाला। ३. नवीन। ४. वार्षिक। ५. शालीन। पुं० १. वर्ष। साल। २. बादल। मेघ। ३. सफेद कमल। ४. मौलसिरी। ५. काँस नामक तृण। ६. हरी मूँग। ७. एक प्रकार का रोग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शारदा  : स्त्री० [सं० शारद-टाप्] १. सरस्वती। २. भारत की एक प्राचीन लिपि जो दसवें शताब्दी के लगभग पंजाब और कश्मीर में प्रचलित हुई थी। आज-कल की कश्मीरी, गुरुमुखी और टाकरी लिपियाँ इसी से निकली हैं। ३. एक प्रकार की वीणा। ४. दुर्गा। ५. ब्राह्मी। ६. अनंतमूल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शारदाभरण  : पुं० [सं० ब० स०] संगीत में, कर्नाटकी पद्धति का एक राग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शारदिक  : पुं० [सं० शरद्+ठञ्-इक] १. शरद् ऋतु में होनेवाला ज्वर। २. शरद् की धूप। ३. श्राद्ध। ४. बीमारी। रोग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शारदी  : स्त्री० [सं० शारद-ङीष्] १. जलपीपल। २. छतिवन। सप्तपर्णी। ३. आश्विन मास की पूर्णिमा। पुं० [सं० शारदिन्] १. अपराजिता। २. सफेद कमल। ३. अन्न, फल आदि। वि० शरद काल का।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शारदीय  : वि० [सं० शरद+छण्-ईय] [स्त्री० शारदीय] शरद्काल का। शरद ऋतु संबंधी। जैसे—शरदीय नवरात्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शारदीय महापूजा  : स्त्री० [सं० कर्म० स०] शरद्काल में होनेवाली दुर्गा की पूजा। नवरात्रि की दुर्गापूजा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शारद्य  : वि० [सं० शारद्+यत्] शरद् काल का। शरद् ऋतु संबंधी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ