शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

शिल्प  : पुं० [सं० शिल+पक्] हाथ से काम करने का हुनर। दस्तकारी। हस्तकला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिल्पक  : पुं० [सं० शिल्प+कन्] एक प्रकार का नाटक जिसमें इंद्रजाल तथा अध्यात्म संबंधी बातों का वर्णन रहता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिल्पकर  : पुं० [शिल्प√कृ (करना)+अच्] शिल्पकार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिल्पकला  : स्त्री० [सं० ष० त० स०] शिल्प (दे०)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिल्पकार  : पुं० [सं० शिल्प√कृ (करना)+अण्, उप० स०] १. शिल्पी। कारीगर। २. मकान बनाने वाला राज। मेमार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिल्पकारी  : पुं० [सं० शिल्प√कृ (करना)+णिनि, शिल्पकारिन्]=शिल्पकार। स्त्री०=शिल्प।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिल्प-गृह  : पुं० [ष० त० स०] वह स्थान जहाँ शिल्प-संबंधी कोई कार्य होता हो। कारखाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिल्पज्ञ  : वि० पुं० [सं० शिल्प√ज्ञा (जाना)+क०] शिल्प जाननेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिल्पता  : स्त्री० [सं० शिल्प+तल्-टाप्] शिल्प का भाव या धर्म। शिल्पत्व।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिल्पत्व  : पुं० [सं० शिल्प+त्व]=शिल्पता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिल्पप्रजापति  : पुं० [सं० मध्यम० स०] विश्वकर्मा का एक नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिल्प-यंत्र  : पुं० [मध्य० स०] ऐसा यंत्र जिससे शिल्प सम्बन्धी काम होता या चीजें बनती हों।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिल्प-लिपि  : स्त्री० [सं० मध्यम० स०] पत्थर, ताँबे आदि पर अक्षर खोदने की कला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिल्प-विद्या  : स्त्री० [ष० त०, स०] १. हाथ से तरह-तरह की चीजें बनाने की कला। २. गृह-निर्माण कला। मकान आदि बनाने की विद्या।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिल्प-विद्यालय  : पुं० [ष० त० स०] वह विद्यालय जिसमें अनेक प्रकार के शिल्प अर्थात् चीजें बनाने की कला सिखाई जाती हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिल्पशाला  : स्त्री० [सं० ष० त० स०] कारखाना। शिल्पगृह।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिल्पशास्त्र  : पुं० [सं० मध्यम० स०] १. वह शास्त्र जिसमें दस्तकारियों का विवेचन होता है। २. वास्तुशास्त्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिल्पिक  : पुं० [सं० शिल्प+इनि+कन्] १. वह जो शिल्प द्वारा निर्वाह करता हो। कारीगर। शिल्पी। २. शिव का एक नाम। ३. नाटक का शिल्पक नामक भेद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिल्पिका  : स्त्री० [सं० शिल्पिक-टाप्] एक प्रकार का तृण जो ओषधि रूप में काम आता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिल्पिनी  : स्त्री० [सं० शिल्पिन्—ङीप्
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिल्पी (ल्पिन्)  : पुं० [सं०] १. शिल्प संबंधी काम करनेवाला व्यक्ति। शिल्पकार। कारीगर। २. मेमर। राज। ३. चित्रकार। ४.नखी नामक गन्ध द्रव्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ