शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

शिवंकर  : पुं० [सं० शिव√कृ (करना)+खच्-मुम्] मंगल करने वाले,शिव। २. शिव का एक गण। ३. एक असुर जो रोग फैलानेवाला कहा गया है। ४. एक प्रकार का बालग्रह। ५. तलवार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिवंसा  : पुं० [सं० शिव+अंश] पैदावार या फसल का वह अंश जो शैव साधुओं के लिए अनाज काटने के समय पृथक् कर दिया जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिव  : वि० [सं०√शी (पतला करना)+वन्, पृषो०] १. माँगलिक। शुभ। २. स्वस्थ तथा सुखी। ३. भाग्यवान्। पुं० १. कल्याण। मंगल। २. हिन्दुओं के प्रसिद्ध देवता महादेव जी त्रिमूर्ति के अंतिम देवता तथा सृष्टि का संहार करनेवाले माने गये हैं। ३. देवता। ४. देव। ५. लिंग जो शिव का चिन्ह माना जाता है। ६. परमेश्वर। ७. महाकाल या रुद्र नामक देवता। ८. वशु। ९. मोक्ष। १॰. शुभग्रह। ११. जल। पानी। १२. बालू। रेत। १३. फलित ज्योतिष में विष्कंभ आदि सत्ताइस योगों में ५-६ के विश्राम से ११ मात्राएँ अन्त में सगण, रगण नगण में से कोई एक होती है। तीसरी, छठी और नवीं मात्राएँ लघु रहती है। १५.प्लक्ष द्वीप तथा जंबू द्वीप के एक वर्ष का नाम। १६.पारा। १७. सिन्दूर। १८. गुग्गुल। १९. पुँडरीक वृक्ष। २॰ काला धतूरा। २१. आँवला। २२. कदंब। २३. मिर्च। २४. तिल का फूल। २५. चन्दन। २६. मौलसिरी। २७. लोहा। २८. फिटकरी। २९. सेंधा नमक। 3॰ समुद्री नमक। 3१. सुहागा। 3२. नीलकंठ पक्षी। 3३. कौआ। 3४.एक प्रकार का मृग। ३५.गीदड़। ३६. खूँट। ३७. गुड़ की शराब। ३८. एक प्रकार का नृत्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिवक  : पुं० [सं० शिव+कन्] १. काँटा। कील। २. खूँटा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिवकर  : पुं० [सं० शिव√कृ (करना)+अच्] चौबीस जिनों में से एक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिवकर्णी  : स्त्री० [सं० ब० स० ङीष्] कार्तिकेय की एक मातृका।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिवकांची  : स्त्री० [सं० ष० त० स०] दक्षिण भारत का एक प्रसिद्ध तीर्थ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिवकांता  : स्त्री० [सं० ष० त० स०] पार्वती।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिवकारिणी  : स्त्री० [सं० शिव√कृ (करना)+णिनि-ङीष्] मंगल करनेवाली, दुर्गा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिवकारी  : वि० [शिव√कृ (करना)+णिनि-दीर्घ, नलोप] [स्त्री० शिवकारिणी] १. कल्याण करने वाला। २. शुभ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिव-कीर्तन  : पुं० [सं० ष० त० स०] १. शिव का भजन तथा स्तुति। २. शिव का कीर्तन करनेवाला शैव। ३. विष्णु। ४. शिव के द्वारपाल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिवक्षेत्र  : पुं० [सं० ष० त० स०] १. कैलास। २. काशी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिवगंगा  : स्त्री० [सं० ष० त०] ऐसा नदी या जलाशय जो शिव के मंदिर के समीप हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिव-गति  : पुं० [सं० ब० स० वा] जैनों के अनुसार एक अर्हत का नाम। वि० १. सुखी। २. समृद्ध।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिवगिरि  : पुं० [सं० ष० त० स०] कैलास (पर्वत)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिव-चतुर्दशी  : स्त्री० [मध्यम० स०] १. फाल्गुन बदी चौदस जिस दिन शिवरात्रि का उत्सव मनाया जाता है। २. शिवरात्रि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिवता  : स्त्री० [सं०] १. शिव का धर्म, पद या भाव। २. शिवसायुज्य। मोक्ष। अमरता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिव-तीर्थ  : पुं० [मध्य० स०] काशी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिवतेज (स्)  : पुं० [सं० ष० त० स०] पारा। पारद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिवत्व  : पुं० [शिव+त्व]=शिवता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिवदत्त  : पुं० [सं० तृ० त० स०] विष्णु का चक्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिव-दिशा  : स्त्री० [सं० ष० त०] ईशान कोण जिसके स्वामी शिव है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिवदूती  : स्त्री० [सं० ब० स०] १. दुर्गा। २. एक योगिनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिवदैव  : पुं० [सं० ब० स०] आर्द्रा नक्षत्र जिसके अधिष्ठाता देवता शिव हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिव-द्रुम  : पुं० [सं० मध्यम० स०] बेल का पेड़ जिसकी पत्तियाँ भगवान शिव को चढ़ाई जाती हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिवधातु  : पुं० [सं० ष० त० स०] १. पारद। पारा। २. गोदंती नामक मणि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिवनंदन  : पुं० [सं० शिव√नन्द (हर्षित करना)+ल्यु-अन] शिव जी के पुत्र गणेश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिवनाथ  : पुं० [सं० कर्म० स०] शिव। महादेव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिव-नाभि  : पुं० [सं० ष० त०] एक प्रकार का शिव-लिंग जो अन्य शिव-लिगों में श्रेष्ठ माना जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिवनामी  : स्त्री० [सं०+हि०] वह चादर जिस पर शिव का नाम अनेक स्थानों पर छपा होता है तथा जिसे शिवभक्त ओढ़ते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिवनारायणी (णिन्)  : पुं० [सं० शिव-नारायण, द्व० स०—इनि] हिन्दुओं का एक संप्रदाय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिव-निर्माल्य  : पुं० [सं० ष० त० स०] १. शिव को अर्पित किया या चढ़ाया हुआ पदार्थ सिर पर उपभोग वर्जित है। २. परम अग्राह्य वस्तु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिव-पीठिका  : स्त्री० [सं० ष० त०] वह आधार जिस पर शिवलिंग स्थापित किया जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिवपुत्र  : पुं० [सं० ष० त० स०] १. गणेश। २. कार्तिकेय। ३. पारा। पारद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिवपुर  : पुं० [सं० ष० त० स०] १. जैनों का स्वर्ग जहाँ वे मुक्ति का सुख भोगते हैं। मोक्ष-शिला। २. काशी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिवपुराण  : पुं० [सं० मध्यम० स०] अठारह पुराणों में से एक पुराण जो शैव पुराण भी कहा जाता है और जिसमें शिव की महिमा बतलाई गई है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिवपुरी  : स्त्री० [सं० ष० त० स०] काशी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिव-प्रिय  : पुं० [सं० ष० त० स०] १. रुद्राक्ष। २. धतूरा। ३. भाँग। विजया। ४. अगस्त का पेड़। ५. बिल्लौर। स्फटिक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिव-प्रिया  : स्त्री० [सं० ष० त० स० टाप्] दुर्गा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिव-बीज  : पुं० [सं० ष० त० स०] पारा जो शिव जी का वीर्य कहा गया है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिवमल्लिका  : स्त्री० [सं० शिवमल्ल+कन्—टाप्—इत्व] १. वसु नामक पुष्प वृक्ष। २. आक। मदार। ३. अगस्त का पेड़। ४. शिवलिंग। ५. श्रीवल्ली वृक्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिवमल्ली  : स्त्री० [सं० शिवमल्ल—ङीप्] १. मौलसिरी। २. आक। मदार। ३. वक वृक्ष। ४. लिगंनी लता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिवमात्र  : पुं० [सं० शिव+मात्रच्] बौद्धों के अनुसार एक बहुत बड़ी संख्या का नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिवरंजनी  : स्त्री० [सं० ष० त०] संगीत में एक प्रकार की रागिनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिवराजी  : पुं० [हिं० शिव+राज] एक प्रकार का बहुत बड़ा कबूतर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिवरात्र  : स्त्री०=शिवरात्रि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिवरात्रि  : स्त्री० [सं० मध्यम० स०] १. फाल्गुन बदी चतुर्दशी। (कहते हैं कि इसी रात्रि को शिव-पार्वती का विवाह हुआ था। २. किसी चान्द्र मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिव-रानी  : स्त्री० [सं०+हिं०] पार्वती।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिव-लिंग  : पुं० [सं० ष० त० स०] लिंग के आकार का वह सिला-खंड जिसे महादेव जी की पिंडी मानकर पूजा जाता है। शिव की लिंगमूर्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिवलिंगी  : स्त्री० [सं० शिवलिंग-ङीप्] एक प्रकार की प्रसिद्ध लता। बिजगुरिया। पचगुरिया। वि० शिव लिंग संबंधी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिव-लोक  : पुं० [सं० ष० त०] शिव जी का लोक, कैलास।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिव-वल्लभा  : स्त्री० [सं० ष० त०] १. दुर्गा। २. सेवती।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिववल्ली  : स्त्री०=शिवलिगी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिव-वाहन  : पुं० [सं० ष० त० स०] नंदी नामक बैल जिसकी सवारी शिव करते थे।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिव-वीर्य  : पुं० [सं० ष० त० स०] पारा जो शिव का वीर्य कहा गया है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिव-वृषभ  : पुं० [सं० ष० त० स०] शिव का बैल अर्थात् नंदी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिव-शंकरी  : स्त्री० [सं० शिव-शंकर—ङीष्, शिवशंकरी] देवी की एक मूर्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिव-शेखर  : पुं० [सं० ब० स० ष० त० स० वा] १. शिव का मस्तक। २. धतूरा। ३. आक। मदार। ४. वक वृक्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिव-शैल  : पुं० [सं० ष० त० स०] कैलास पर्वत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिव-सायुज्य  : पुं० [सं० ष० त० स०] १. शिव का पद। मोक्ष। २. मृत्यु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिव-सुन्दरी  : स्त्री० [सं० ष० त० स०] दुर्गा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिवा  : स्त्री० [सं० शिव-टाप्] पार्वती। २. दुर्गा। ३. मुक्ति। मोक्ष। ४. मादा गीदड़। गीदड़ी। ५. हर्रे। ६. सोआ नामक साग। ७. सफेद कीकर। शमी। ८. आँवला। ९. हल्दी। १॰. दूब। ११. गोरोचन। १२. श्यामा लता। १३. धौ। १४. अनंतमूल। १५. एक बुद्धि-शक्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिवाक्ष  : पुं० [सं० ब० स०] रुद्राक्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिवाटिका  : स्त्री० [सं० शिव√अट् (खोजना)+ण्वुल्-अक—टाप्, इत्व] १. वंशपत्री नामक तृण। २. सफेद पुनर्नवा। ३. हिंगुपत्री। ४. कठूमर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिवात्मक  : पुं० [सं० ब० स०] सेंधा नमक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिवानंदी  : पुं० [सं०] संगीत में कर्नाटकी पद्धति का एक राग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिवानी  : स्त्री० [सं० शिव-ङीष्-आनुक] १. दुर्गा। २. जयंती। वृक्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिवा-प्रिय  : पुं० [सं० ष० त० स०] १. शिव। २. बकरा जिसका शिवा अर्थात् दुर्गा के आगे बलिदान किया जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिवा-बलि  : पुं० [सं० चतु० त० स०] दुर्गा के निमित्त, की जानेवाली बलि (तंत्र)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिवायतन  : पुं० [सं० ष० त० स०]=शिवालय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिवारुत  : पुं० [सं० ष० त० स०] गीदड़ के बोलने का शब्द जिससे शुभाशुभ का विचार किया जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिवालय  : पुं० [सं० ष० त० स०] १. ऐसा देवालय जिसमें शिव-लिगं स्थापित हो। २. देव मंदिर। (क्व०) ३. श्मशान। मरघट। ४. लाल तुलसी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिवाला  : पुं० [सं० शिवालय] १. शिव जी का मंदिर। शिवालय। २. देव-मंदिर। (क्व०) ३. लोहारों, सुनारों आदि की भट्ठी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिवालु  : पुं० [सं० शिव√अल् (पूरा होना)+उन्] श्रृंगाल। सियार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिवि  : पुं० [सं०√शि+वि, गुणाभाव] १. एक प्रसिद्ध दानी राजा जो उशीनर के पुत्र और ययाति के नाती थे। प्रसिद्ध है कि ये कपोत (अग्नि) के रक्षार्थ बाज (इन्द्र) को अपने शरीर का सारा मांस देने के लिए उद्यत हो गये थे।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिविका  : स्त्री० [सं० शिव+णिच्-ण्वुल्-अक-टाप्,इत्व] पालकी। डोली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिविर  : पुं० [सं०√शो (पतला करना)+किरच्, वुकच्] १. खेमा। २. सैनिक। पड़ाव। छावनी। ३. किला। दुर्ग। ४. आज-कल, वह स्थान जहाँ कोई बड़ा आदमी या दल कुछ समय के लिए ठहरा हो। पड़ाव। (कैम्प) ५. एक प्रकार का धान्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिवीरथ  : पुं० [सं० कर्म० स०] पालकी। शिविका।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिवेतर  : वि० [सं० ष० त० स०] जो शिव अर्थात् मांगलिक न हो। अमांगलिक। अशुभ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिवेश  : पुं० [सं० ष० त० स०] श्रृंगाल। गीदड़। सियार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिवेष्ट  : पुं० [सं० ष० त० स०] १. अगस्त वृक्ष। २. बिल्व। बेल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिवेष्टा  : स्त्री० [सं० शिवेष्ट-टाप्] दूब।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिवोद्भव  : पुं० [सं० ब० स०] एक प्राचीन तीर्थ (महाभारत)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिवोपनिषद्  : स्त्री० [सं० मध्मय० स०] एक उपनिषद् का नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ