शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

शोर  : पुं० [फा०] १. ऊँची, तीखी तथा कर्णकटु आवाज या आवाजें। जैसे—रात भर कुत्ते शोर करते रहे। २. लोगों के चीखने-चिल्लाने आदि की सामूहिक ध्वनि। ३. लाक्षणिक अर्थ में, किसी चीज की सहसा होनेवाली व्यापक चर्चा। क्रि० प्र०—मचना।—मचाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शोरबा  : पुं० [फा० शोर्बः] १. तरकारी, दाल आदि का जूस। रसा। २. पकाये हुए मांस का रसा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शोरा  : पुं० [फा० शोरः] सफेद रंग का एक प्रकार का क्षार जो मिट्टी में से निकलता है। मुहा०—शोरे की पुतली=बहुत गोरी स्त्री।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शोरा आलू  : पुं० [हिं० शोरा+आलू] बन आलू।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शोरा पुश्त  : वि० [फा० शोरः पुश्त] १. लड़ाका। २. उपद्रवी। फसादी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शोरिश  : स्त्री० [फा०] १. खलबली। हलचल। २. बगावत। विद्रोह।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शोरी  : पुं० [फा० शोरः] फारसी संगीत में एक मुकाम का पुत्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ