शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

श्याम  : वि० [सं० श्यै+मक्, ब० स०] १. काला और नीला मिला हुआ (रंग)। २. काला। कृष्ण। ३. हलका काला। साँवला। पुं० १. श्रीकृष्ण का एक नाम जो उनके शरीर के श्याम वर्ण होने के कारण पड़ा था। २. प्रयाग के अक्षयवट का एक नाम। ३. संगीत में एक प्रकार का राग जो श्रीराग का पुत्र कहा गया है। ४. बादल। मेघ। ५. कोयल पक्षी। ६. प्राचीन भारत में कन्नौज के पश्चिम का एक प्रदेश। ७. साँवा नामक कदन्न।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
श्यामकंठ  : पुं० [सं० ब० स०] १. शिव। २. मोर। मयूर। ३. नील कंठ नामक पक्षी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
श्यामक  : पुं० [सं० श्याम+कन्] १. साँवाँ नामक कदन्न। २. गन्ध तृण। राम-कपूर। ३. भारत के पूर्व का स्याम नामक देश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
श्याम-कर्ण  : पुं० [सं० ब० स०] ऐसा घोड़ा जिसका शरीर सफेद और कान काले हों। ऐसा घोड़ा बहुत बढ़िया समझा जाता है। वि० शुभ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
श्यामकांडा  : स्त्री० [सं० ब० स०] गाँडर दूब।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
श्याम-कृष्ण  : वि० [सं० मध्य० स०] जिसका रंग कुछ कालापन लिये नीला हो। पुं० कुछ कालापन लिये हुए नीला रंग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
श्याम-घन  : पुं० [सं० मध्य० स०] घनश्याम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
श्याम-चकेना  : पुं० [?] एक प्रकार का लोक गीत। (मैथिल)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
श्यामचिंतामणि  : स्त्री० [सं० ब० स०] संगीत में, कर्नाटकी पद्धति का एक राग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
श्यामचूड़ा  : स्त्री० [सं० ब० स०] श्यामा (पक्षी)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
श्यामता  : स्त्री० [सं० श्याम+तल्—टाप्] १. श्याम होने की अवस्था गुण या भाव। २. कालापन। कृष्णता। ३. मलिनता। ४. उदासी। फीकापन। ५. एक प्रकार का रोग जिसमें शरीर का रंग काला होने लगता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
श्याम-नीलांबरी  : स्त्री० [सं० ब० स०] संगीत में कर्नाटकी पद्धति की एक रागिनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
श्यामपत्र  : पुं० [सं० ब० स०] तमाल वृक्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
श्यामपर्ण  : पुं०[सं० ब० स०] सिरिस का पेड़। शिरीस वृक्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
श्यामपर्णी  : स्त्री० [सं० श्यामपूर्ण-ङीष्] चाय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
श्यामपूरबी  : पुं० [सं० श्याम+हि० पूरबी] संगीत में एक प्रकार का संकर राग जिसमें सब शुद्ध स्वर लगते हैं, केवल मध्यम तीव्र लगता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
श्याम-भैरव  : पुं० [सं०] संगीत में, एक प्रकार का राग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
श्याम-मंजरी  : स्त्री० [सं० उपमि० स०] उड़ीसा देश की एक प्रकार की काली मिट्टी जिसका वैष्णव तिलक लगाते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
श्यामल  : वि० [सं० श्याम+लच्] १. श्याम वर्ण का काला। साँवला। पुं० १. पीपल। २. काली मिर्च। ३. भ्रमर। ४. काला रंग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
श्यामलता  : स्त्री० [सं० श्यामल+तल्—टाप्] १. श्यामल होने की अवस्था, गुण या भाव। साँवलापन। कालापन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
श्यामलांगी  : स्त्री० [सं० उपमि० स०] संगीत में कर्नाटकी पद्धति की एक रागिनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
श्यामला  : स्त्री० [सं० श्यामल+टाप्] १. अश्वगंधा। २. कटभी। ३. जामुन। ४. कस्तूरी। ५. पार्वती का एक नाम। वि० सं० श्यामल का स्त्री०।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
श्यामलिका  : वि० [सं०] नीली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
श्यामलिमा  : स्त्री० [सं० श्यामल+इमानिच्] श्यामलता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
श्यामली  : स्त्री०=श्यामला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
श्याम-शबल  : पुं० [सं० द्व० स०] पुराणानुसार यम के अनुचर दो कुत्ते जो पहरा देने का काम करते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
श्याम-शर  : पुं० [सं०] एक प्रकार की ईख जो गुणकारक और अच्छी मानी जाती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
श्याम-शालि  : पुं० [सं० मध्यम० स०] काला शालिधान्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
श्याम-सुंदर  : पुं० [सं० उपमि० स० कर्म० स०] १. श्रीकृष्ण का एक नाम। २. एक प्रकार का बड़ा वृक्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
श्यामांग  : वि० [सं० ब० स०] [स्त्री० श्यामांगला] जिसका शरीर कृष्ण वर्ग का हो। काले रंग के अंगोंवाला। पुं० बुध ग्रह।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
श्यामांगी  : स्त्री० [सं० श्यामांग-ङीष्] नीली दूब।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
श्यामा  : वि० स्त्री० [सं० श्याम+टाप्] श्याम रंग वाली। काली। २. तपाये हुए सोने के रंग वाली। स्त्री० १. राधा या राधिका का एक नाम। २. कालिका का एक नाम। ३. कालेरंग का एक प्रसिद्ध पक्षी जिसका स्वर बहुत सुन्दर होता है। ४. सोम लता। ५. कस्तूरी। ६. यमुना नदी। ७. काले रंग का गौ। ८. सोलह वर्ष की तरुणी। ९. सुन्दरी स्त्री। १॰. एक प्रकार की लता। ११. हल्दी। १२. सोमराजी बकुची। १३. गुग्गुल। १४. तुलसी। १५. कस्तूरी। १६. लता कस्तूरी। मुश्कदाना। १७. गोरोचन। १८. हर्रे। १९. काली निसोथ। २॰ प्रियंगु। २१. नील २२. भद्रमोथा। २३. हरी दूब। २४. गिलोय। गुडुच। २५. पाषाण भेदी। वटपत्री। २६. पिप्पली। २७. कमल गट्टा। २८. विधारा। २९. शीशम। ३॰. काली गदहपूरना। ३१. मेढ़ा-सिंगी। ३२. बाँदा। ३३. कोयल नामक पक्षी। ३४. सांवा नामक अन्न। ३५. रात्रि। रात। ३६. मादा कबूतर। कबूतरी। ३७. छाया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
श्यामाक  : पुं० [सं० श्यामा+कन्] साँवाँ नामक कदन्न।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
श्यामायन  : पुं० [सं० ब० स०] विश्वामित्र के एक पुत्र जो गोत्र-प्रवर्तक ऋषि थे।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
श्यामायनी  : पुं० [सं० श्यामायनि+दीर्घ, नलोप] १. वैशंपायन के शिष्यों का एक संप्रदाय। २. उक्त संप्रदाय का अनुयायी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
श्यामा-रजनी  : स्त्री०=रजनीगंधा (पौधा या फूल)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
श्यामिका  : स्त्री० [सं० श्यामा+कन्-टाप्, इत्व] १. कालापन। श्यामता। २. हलकी काली धारी या रेखा। ३. युवावस्था में ऊपरी होंठ पर उभरने वाली मूँछों की रेखा। ४. काला रंग। ५. मलिनता। ६. मैल। मल। ७. ऐब। खराबी। दोष बुराई।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
श्यामित  : भू० कृ० [सं० श्याम+इतच्] काला किया हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
श्यामेक्षु  : पुं० [सं० कर्म० स०] काली ईख। कजली ईख।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ