शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

श्यामांग  : वि० [सं० ब० स०] [स्त्री० श्यामांगला] जिसका शरीर कृष्ण वर्ग का हो। काले रंग के अंगोंवाला। पुं० बुध ग्रह।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
श्यामांगी  : स्त्री० [सं० श्यामांग-ङीष्] नीली दूब।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
श्यामा  : वि० स्त्री० [सं० श्याम+टाप्] श्याम रंग वाली। काली। २. तपाये हुए सोने के रंग वाली। स्त्री० १. राधा या राधिका का एक नाम। २. कालिका का एक नाम। ३. कालेरंग का एक प्रसिद्ध पक्षी जिसका स्वर बहुत सुन्दर होता है। ४. सोम लता। ५. कस्तूरी। ६. यमुना नदी। ७. काले रंग का गौ। ८. सोलह वर्ष की तरुणी। ९. सुन्दरी स्त्री। १॰. एक प्रकार की लता। ११. हल्दी। १२. सोमराजी बकुची। १३. गुग्गुल। १४. तुलसी। १५. कस्तूरी। १६. लता कस्तूरी। मुश्कदाना। १७. गोरोचन। १८. हर्रे। १९. काली निसोथ। २॰ प्रियंगु। २१. नील २२. भद्रमोथा। २३. हरी दूब। २४. गिलोय। गुडुच। २५. पाषाण भेदी। वटपत्री। २६. पिप्पली। २७. कमल गट्टा। २८. विधारा। २९. शीशम। ३॰. काली गदहपूरना। ३१. मेढ़ा-सिंगी। ३२. बाँदा। ३३. कोयल नामक पक्षी। ३४. सांवा नामक अन्न। ३५. रात्रि। रात। ३६. मादा कबूतर। कबूतरी। ३७. छाया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
श्यामाक  : पुं० [सं० श्यामा+कन्] साँवाँ नामक कदन्न।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
श्यामायन  : पुं० [सं० ब० स०] विश्वामित्र के एक पुत्र जो गोत्र-प्रवर्तक ऋषि थे।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
श्यामायनी  : पुं० [सं० श्यामायनि+दीर्घ, नलोप] १. वैशंपायन के शिष्यों का एक संप्रदाय। २. उक्त संप्रदाय का अनुयायी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
श्यामा-रजनी  : स्त्री०=रजनीगंधा (पौधा या फूल)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ