शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

संक्रम  : पुं० [सं०] १. सीधी अर्थात् सामने की ओर होनेवाली गति। विक्रम का विपर्याय। २. सूर्य की दक्षिणायन गति। ३. दे० ‘संक्रमण’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संक्रमण  : पुं० [सं० सम√क्रम् (चलना)+ल्युट-अन] १. आगे की ओर चलना या बढ़ना। ‘विक्रमण’ का विपर्याय। २. अतिक्रमण। लाँघना। ३. घूमना-फिरना। ४. एक अवस्था में धीरे-धीरे बदलते हुए दूसरी अवस्था में पहुंचना। जैसा—संक्रमण काल। ५. एक के हाथ या अधिकार से दूसरे के हाथ या अधिकार में जाना (पासिंग)। ६. सूर्य का एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करना। ७. एक स्थिति पार करते हुए दूसरी स्थिति में जाना या पहुंचना। ८. कीटाणु, रोग आदि का फैलते हुए एक से दूसरे को होना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संक्रमण-काल  : पुं० [सं० ष० त०] १. वह समय जब कोई पहले रूप से बदलकर दूसरे रूप में आ रहा हो। २. दे० ‘संक्रांति’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संक्रमण-नाशक  : वि० [सं० ष० त०] रोग के संक्रमण से बचाने या मुक्त करनेवाला। (डिसइनफ़ेक्टैंट)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संक्रमना  : अ० [सं० संक्रमण] संक्रमण करना या होना। जैसा—सूर्य का एक राशि से दूसरी राशि में संक्रमना।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संक्रमिक  : वि० [सं० सम√ क्रम्+ठन्] १. जिसका संक्रमण हुआ या हो रहा हो। २. अंतरित या हस्तांतरित होनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संक्रमित  : भू० कृ० [सं० सम्√ क्रम्+क्त] १. जिसका या जिसमें संक्रमण हुआ हो। २. किसी में युक्त या सम्मिलित किया हुआ। जैसा—संक्रमित वाक्य। ३. किसी के अन्दर पहुँचाया या प्रविष्ट किया हुआ। ४. परिवर्तित किया या बदला हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संक्रमिता (तृ)  : वि० [सं० सम्√क्रम्+तृच्] १. संक्रमण कनरे वाला। २. जानेवाला। गमन करनेवाला। ३. प्रवेश करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ