शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

संक्षेप  : पुं० [सं० सम√ क्षिप् (संक्षिप्त करना)+घञ्] १. थोड़े में कोई बात कहना। २. थोड़े में कही हुई बात का रूप। ३. कम करना। घटाना। ४. लेख आदि का काट-छांट कर कम किया हुआ रूप। समाहार। ५. चुंबक पत्थर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संक्षेपक  : वि० [सं०] १. फेंकनेवाला। २. नष्ट करनेवाला। ३. संक्षिप्त रूप में लानेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संक्षेपण  : पुं० [सं० सम√ क्षिप् (कम करना)+ल्युट-अन] काट-छाँट कर या और किसी प्रकार संक्षिप्त (कम या छोटा) करने की क्रिया या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संक्षेपतः  : अव्य० [सं० संक्षिप्त+तमिल्] संक्षेप में। थोड़े में।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संक्षेपतया  : अव्य० [सं० संक्षेप+तल्-टाप्—टा] संक्षेप में। संक्षेपतः।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ