शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

संदेश  : पुं० [सं०] १. खबर। समाचार। २. वह कथन या बात जो लिखित या मौखिक रूप से एक व्यक्ति द्वारा दूसरे व्यक्ति भेजी गई हो। संदेशा। ३. अलौकिक, ईश्वरी या दैवी प्ररणा दायक विचार। ४. आजकल किसी बहुत बड़े आदमी वह कथन जिसमें उसके मतों या विचारों का मुख्य सारांश होता है और प्रायः जिसमें किसी विशिष्ट प्रकार का आचार व्यवहार करने का उल्लेख होता है (मेसेज, अंतिम दोनों अर्थों के लिए)। ५. आज्ञा। आदेश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संदेश-काव्य  : पुं० [सं०] ऐसा काव्य जिसमें बिरही की विरह-वेदना किसी के द्वारा संदेश के रूप में अपने प्रिय के पास भेजने का वर्णन होता है। विशेष—ऐसे काव्यों की परम्परा कालीदास के सुप्रसिद्ध काव्य मेघदूत से चली थी। उसके अनुकरण पर पवन-दूत, हंस-दूत आदि अनेक काव्यों की रचना हुई थी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संदेश-हर  : पुं० [सं०] संदेश या समाचार ले जाने वाला दूत। वार्तावह।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संदेशा  : पुं०=संदेश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संदेशी  : पुं० [सं० सं√दिश (कहना)+णिनि, संदेशिन] संदेश लाने या ले जाने वाला। संदेशवाहक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ