शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

संपूर्ण  : वि० [सं०] १. अच्छी तरह भरा हुआ। २. आदि से अंत तक सब। पूरा। सारा। ३. पूरा या समाप्त किया हुआ। ४. जो अपने पूर्ण रूप में हो। पुं० १. संगीत में ऐसा राग जिसमें सातों स्वर लगते हों। २. दार्शनिक क्षेत्र में, आकाश नामक भूत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संपूर्ण ओड़व  : पुं० [सं०] संगीत में ऐसा राग जो आरोही में संपूर्ण और अवरोही में ओड़व हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संपूर्णतः  : अव्य० [सं० संपूर्ण+तसिल] पूरा-पूरा। पूर्ण रूप से।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संपूर्णतया  : अव्य० [सं० संपूर्ण+तल्-टापटा्] संपूर्णतः।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संपूर्णता  : स्त्री० [सं० संपूर्ण+तल्—टाप] १. संपूर्ण होने की अवस्था या भाव। पूरापन। २. अन्त। समाप्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ