शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

सम्यक्  : पुं० [सं०] समुदाय। समूह। वि० १. पूरा। सब। समस्त। २. उचित। उपयुक्त। ३. ठीक। सही। ४. मनोनुकूल। क्रि० वि० १. पूरी तरह से। २. सब प्रकार से। ३. अच्छी तरह। भली-भाँति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सम्यक्-चरित्र  : पुं० [सं०] जैनियों के अनुसार धर्मत्रय में से एक धर्म। बहुत ही धर्म का तथा शुद्धतापूर्वक आचरण करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सम्यक्-ज्ञान  : पुं० [सं०] उचित ज्ञान। पुं० [सं०] जैनियों के अनुसार धर्मत्रय में से एक। रत्नत्रय, सातों, तत्त्वों, आस्था आदि में पूरी पूरी श्रद्धा होना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सम्यक्-संबद्ध  : वि० [सं०] वह जिसे सब बातों का पूरा और ठीक ज्ञान प्राप्त हो गया हो। पुं० गौतम बुद्ध का एक नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सम्यक्-समाधि  : स्त्री० [सं०] बौद्धों के अनुसार एक प्रकार की समाधि
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ