शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

सहार  : पुं० [सं० सह√ऋ (गमनादि)+अच् त० त० वा] १. आम का पेड़। सहकार। २. महा प्रलय। स्त्री० [हिं० सहारना] १. सहारने की क्रिया या भाव २. सहनशील-लता। जैसे—अब उनमे कष्ट सहने की सहार नहीं रह गई।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सहारना  : स० [सं० सहन या हिं० सहारा] १. सहन करना। २. बरदाश्त करना। सहना। ३. किसी प्रकार का भार अपने ऊपर लेकर उसे सँभाले रहना। ४. त्पात, कष्ट आदि होने पर उसकी ओर ध्यान न देना। गवारा करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सहारा  : पुं० [हिं० सहारना] १. कोई ऐसा तत्व या बात जिससे कष्ट आदि सहन करने या कोई बड़ा काम करने में सहायता मिलती हो या कष्ट की अनुभूति कम होती है। २. ऐसी वस्तु या व्यक्ति जिसपर किसी प्रकार का भार सहज में रखा जा सके और जो भार सह सके। ऐसा कोई तत्व या बात जिससे किसी प्रकार का आश्वासन मिलता हो। क्रि० प्र०—देना।—पाना।—मिलना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सहारिया  : वि०, पुं०=सहराई। उदा०—गाँव क्या था सहारियों की पर्ण-कुटीरों का समूह।—वृंदावनलाल वर्मा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सहार्थ  : वि० [सं०] १. समान अर्थ रखने वाले। २. समान उद्देश्य रखने वाले। पुं० १. आनुषंगिक विषय। २. सहयोग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सहार्द  : वि० [सं० तृ० त०] स्नेहयुक्त।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सहार्ह  : वि० [सं० सह (न)+अर्ह] जो सहन किया जा सके। योग्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ