शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

सादी  : स्त्री० [हिं० सादा] १. वह पूरी या रोटी जिसके अन्दर पूरन या कोई चीज भरी न हो। ‘कचौरी’ का विपर्याय। २. लाल नामक पक्षी की मादा जिसके शरीर पर चित्तियाँ नहीं होतीं। मुनियाँ। सदिया। पुं० [सं० सदिः] १. रथ चलानेवाला। सारथी। २. योद्धा। ३. हवा। वायु। पुं० [फा० सद=शिकार] १. शिकारी। २. घोड़ा। ३. सवार। (डिं०) स्त्री०=शादी।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सादी सजा  : स्त्री० [हिं०+फा०] कारावास का ऐसा दंड (कड़ी सजा से भिन्न) जिसमें कैदी को कोई काम न करना पड़ता हो। (सिम्पुल इम्प्रिजन्मेन्ट)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ