शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

सानु  : पुं० [सं०] १. पर्वत की चोटी। शिखर। २. छोर। शिरा। ३. समतल भूमि। चौरस मैदान। ४. जंगल। वन। ५. मार्ग। रास्ता। ६. पेड़ का पत्ता। पर्ण। ७. सूर्य। ८. पंडित। विद्वान्। वि० [?] १. लंबा-चौड़ा। चौरस। सपाट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सानुकंप  : वि० [सं० ब० स०] जिसके मन में अनुकंपा या दया हो। दयालु। क्रि० वि० अनुकंपा या दया करते हुए।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सानुकूल  : वि० [सं० तृ० त०] पूरी तरह से अनुकूल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सानुज  : पुं० [सं० सानु√जन् (उत्पन्न करना)+ज, तृ० त०] १. प्रपौंड्रीक वृक्ष। पुंडेरी। २. तुंबुरु नामक वृक्ष। अव्य० अनुज सहित। छोटे भाई के साथ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सानुनजय  : वि० [सं० तृ० त०] विनयशील। शिष्ट। अव्य० अनुनय या विनयपूर्वक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सानुनासिक  : वि० [सं० तृ० त०] १. (अक्षर या वर्ण) जिसके उच्चारण के समय मुँह के अतिरिक्त नाक से अनुस्वारात्मक ध्वनि निकलती हो। २. नकियाकर गाने या बोलनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सानुप्रास  : वि० [सं० अव्य० स०] अनुप्रास से युक्त। अव्य० अनुप्रास सहित।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सानुमान् (मत्)  : पुं० [सं० सानु+मतुप्] पर्वत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ