शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

सारंग  : वि० [सं०] [स्त्री० सारंगी] १. रँगा हुआ या रंगदार। रंगीन। २. सुंदर। सुहावना। ३. रसीला। सरस। पुं० १. चितकबरा। रंग। २. कांति। चमक। दीप्ति। ३. छटा। शोभा। ४. दीपक। दीआ। ५. ईश्वर। ६. सूर्य। ७. चन्द्रमा। ८. शिव। ९. श्रीकृष्ण। १॰. कामदेव। ११. आकाश। १२. आकाश के ग्रह, तारे और नक्षत्र। १३. बादल। मेघ। १४. बिजली। विद्युत्। १५. समुद्र। १६. सागर। १७. तालाब। १८. सर। १९. जल। पानी। २॰. शंख। २१. मोती। २२. कमल। २३. जमीन भूमि। २४. चिड़िया। पक्षी। २५. हंस। २६. मोर। २७. चातक। पपीहा। २८. कबूतर। २९. कोयल। ३॰ सोन-चिड़ी। खंजन। ३१. बाज। श्येन। ३२. कौआ। ३३. शेर। सिंह। ३४. हाथी। ३५. घोड़ा। ३६. हिरन। ३७. साँप। ३८. मेंढ़क। ३९. सोना। स्वर्ण। ४॰. आभूषण। गहना। ४१. दिन। ४२. रात। ४३. खड़ग। तलवार। ४ ४. तीर। बाण। ४५. हिरन। ४६. बारह-सिंगा। ४७. चीतल। ४८. भौंरा। भ्रमर। ४९. एक प्रकार की मधुमक्खी। ५॰. सुगंधित पदार्थ। ५१. कपूर। ५२. चंदन। ५३. कर। हाथ। ५४. कुच। स्तन। ५५. सिरके बाल। ५६ .हल। ५७. पुष्प। फूल। ५८. कपड़ा। ५९. छाता। ६ ॰ .काजल। ६१. एक प्रकार का छंद जिसमें चार तगण होते हैं। मैनावली भी कहते हैं। ६२. छप्पय छंद के २६ वें भेद का नाम। ६३.संपूर्ण जाति का एक राग जिसमें सब शुद्ध स्वर लगते है। ६४.सारंगी नाम का बाजा। स्त्री०नारी। स्त्री। पुं० [सं० शाँर्ग] १. कमान। धनुष। २. विष्णु का धनुष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सारंग-नट  : पुं० [सं० ब० स०] संगीत में,सारंग और नट के योग से बना हुआ एक संकर राग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सारंगनाथ  : पुं० [सं० सांर्गनाथ] काशी के समीप स्थित एक स्थान जो अब सारनाथ कहलाता है
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सारंगपाणि  : पुं० [सं० शाँर्गपाणि] सारंग नामक धनुष धारण करने वाले, विष्णु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सारंग-भ्रमरी  : स्त्री० [सं०] संगीत में, कर्नाटक की पद्धति की एक रागिनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सारंग-लोचन  : वि० [सं०] [स्त्री० सारंग-लोचना ] जिसकी आँखें हिरन की आँखों के समान सुंदर हों।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सारंगा  : स्त्री० [सं० सारंग] १. प्रकार की छोटी नाव जो एक ही लकड़ी की बनती है। २. एक प्रकार की बहुत बड़ी नाव जिस पर हजारो मन माल लादा जा सकता है। ३. संगीत में एक प्रकार की रागिनी। पुं० [हिं० सारंगी] साधारण से बड़ी सारंगी। (व्यंग्य)(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सारंगिक  : पुं० [सं० सारंग+ठक्-इक] १.चिड़ीमार। बहेलिया। २.एक प्रकार का छन्द या वृत्त
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सारंगिका  : स्त्री०=सारंगी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सारंगिया  : पुं० [हिं० सारंगी+आ (प्रत्य) ] सारंगी बजाने वाला कलाकार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सारंगी  : स्त्री० [सं० सारंग] एक प्रकार का बहुत प्रसिद्ध बाजा जिसमें लगे हुए तार कमानी से रेत-कर बजाये जाते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ