शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

सारना  : सं० [हिं० सरना का स०] १. (काम) पूरा या ठीक करना। बनाना। २. सुन्दर बनाना। सजाना। ३. रक्षा करना। बचाना। ४. (आँखों में अंजन या सुरमा) लगाना। ५. (अस्त्र-शस्त्र) चलाना। ६. प्रहार करना। ७. पालन-पोषण या देख-रेख करना। सँभालना। ८. पूरा करना। जैसा—पैज सारना=प्रतिज्ञा पूरी करना। ९. दूर करना। हटाना। १॰. हटाने में प्रवृत्त करना। ११. बुझाना। १२. साफ करना। १३. (खेत में) खाद डालना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सारनाथ  : पुं० [सं० सारंगनाथ] वाराणसी की उत्तर-पूर्वी सीमा पर स्थित एक प्राचीन नगरी जहाँ से गौतम बुद्ध ने अपने धर्म का प्रचार आरंभ किया था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ